अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है ।कार्यवाही अंतर्गत 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक जिले में 53 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त सुश्री निधि जैन द्वारा गत दिवस कम्पोजिट मदिरा दुकान मतानाकलां एवं पिपलई का औचक निरीक्षण कर मदिरा दुकानों पर रखे गए लायसेंसों का निरीक्षण किया गया।