कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- सभी बूथों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में शनिवार शाम करीब पांच बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी बूथों की सीसीटीवी से निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदान संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है इसीलिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ वेबकास्टिंग की मदद से मुख्य निर्वाचन कार्यालय से भी नजर रखी जाएगी।