कटघोरा: कोयला खदान के भीतर 60 टन वजनी डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, ऑपरेटर हुआ घायल, प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल
Katghora, Korba | May 24, 2026 कोरबा जिले में संचालित हो रही SECL की कोयला खदाने हादसों का पर्याय बन चुकी है. रोजाना होने वाले हादसों में जान माल का काफी नुकसान भी हो रहा है. ताजा मामला कुसमुंडा कोयला खदान का है जहाँ 60 टन वजनी डंफर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे को लेकर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है.