मालथोन: रीवा में दो साध्वियों की मौत हत्या है, मालथौन में जैन समाज ने सड़कों पर उतरकर मौन प्रदर्शन किया
Malthon, Sagar | May 26, 2026 मध्यप्रदेश के 20 मई को रीवा में कलेक्ट्रेट के पास चौड़ी सड़क की सफेद पट्टी के भीतर चल रही तीन साध्वियों को कथिततौर पर कार से कुचलकर मार दिया। जिसमें दो साध्वी माताजी की असमय मौत हो गई। जबकि घटना में एक माताजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद सी सी टीव्ही कैमरे में घटना कैद हो गई ,जो घटना के वीडियो सामने आए उसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है।