मथुरा: करोड़ों के बंगले और लाचार पिता के मामले में नया मोड़, बेटों ने अपनों पर बदनाम करने का आरोप लगाया
दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इन बेटों को आधुनिक युग का कलयुगी बेटा बताया जा रहा था। फिल्म बागबान के उन बेटों से तुलना की जा रही थी जो अपने मां-बाप को बोझ समझकर दर-दर भटकने के लिए छोड़ देते हैं। ब्रजेश और महेश गर्ग वो दो बेटे जिन पर अपने कैंसर पीड़ित पिता सत्य प्रकाश और मां सरिता गर्ग को घर से निकालने का संगीन आरोप लगा था