रायपुर: बिना निगम की अनुमति से बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर, हजारों वर्गफिट कब्जे और निर्माण पर कार्रवाई
Raipur, Raipur | Jun 8, 2026 8 जून सोमवार शाम 7 बजे निगम मुख्यालय ने दी जानकारी,राजधानी रायपुर में अवैध कब्जों और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ नगर निगम का एक्शन लगातार जारी है। निगम जोन 10 की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वार्डों में हजारों वर्गफीट क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को हटाया। कार्रवाई नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।