बांका: समुखियामोड़ में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत
Banka, Banka | May 17, 2026 बांका के समुखियामोड़ में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से नीचे गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वैसा मँझियारा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने रविवार के दोपहर 12:00 सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय राहुल आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर गया।