चौरीचौरा: बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रॉल की कमी और वाई मॉडल को लेकर होगा प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी चौरीचौरा विधानसभा की मासिक बैठक रविवार को फुटहवाइनार में पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी 30 मई को रसोई गैस के दाम, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमत, डीजल-पेट्रोल की भरी कमी, बढ़ती महंगाई और वाई मॉडल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही की अध्यक्षता में हुई।