इंदौर: पलासिया स्थित सांसद कार्यालय पर लगा उनके समर्थकों का जमावड़ा, सांसद लालवानी के समर्थकों ने मनाया जश्न
Indore, Indore | Mar 14, 2024 कल देर रात बीजेपी की जारी हुई लिस्ट में केंद्रीय संगठन ने फिर एक बार इंदौर से सांसद शंकर लालवानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है, वहीं आज सुबह पलासिया स्थित शंकर लालवानी के शासकीय कार्यालय पर उनका नाम तय हो जाने के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे, जहां ढोल ताशो पर नाचते हुए समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई।