भरथना: बकेवर थाने का वार्षिक निरीक्षण एसएसपी ने किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार देरशाम 6:30बजे थाना बकेवर पहुंचे। वार्षिक निरीक्षण से पहले SSP को परिसर मे बराउख चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने गार्ङ आंफ आंनर दिया।इसके बाद बार्षिक निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने साइबर क्राइम कक्ष का विशेष निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को साइबर अपराधों से निपटने के निर्देश दिये।