झालरापाटन: रायपुर में सिंचाई करते समय युवक करंट की चपेट में आया, उसकी हालत बिगड़ी
झालावाड़ के रायपुर कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि रायपुर का रहने वाला ईश्वर चंद्र अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था उसी समय डीपी के तार टूट जाने के कारण व करंट की चपेट में आ गया।