झालरापाटन: ढाबली खुर्द में कीटनाशक के असर से महिला की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, 6 माह में परिवार में तीसरी मौत
झालरापाटन के ढाबली खुर्द गांव में कीटनाशक के छिड़काव के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना एएसआई विजय कुमार ने बताया कि ढाबली गांव निवासी सज्जन बाई (59) 15 दिसंबर को अपने खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थीं।