मेड़ता: मेड़ता सिटी के इंदावड़ सरपंच ने छोड़ा भारतीय जनता पार्टी का साथ, 20 साल से जुड़े थे बीजेपी से
Merta, Nagaur | Jan 12, 2026 मेड़ता सिटी की इंदावड़ ग्राम पंचायत के सरपंच मंगलाराम डिडेल ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। डिडेल में सोमवार शाम 7:00 बजे अपना बयान साझा किया,जिसमें बताया कि वो 20 साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर जनता के काम नहीं हो रहे, ऐसे में वो बीजेपी का साथ छोड़ रहे हैं।