शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने खाद्य विभाग और प्रयोगशालाओं की लेट-लतीफी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने और सैंपल प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की पुरजोर मांग की।