जहानाबाद: काको रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला शुरू, कई गणमान्य मौजूद
28 फरवरी 2025 को जिला कृषि कार्यालय जहानाबाद के द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत संयुक्त कृषि भवन काको रोड जहानाबाद के परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला-सह-किसान मेला का आयोजन किया गया है। जिसका विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जहानाबाद- धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्यों के द्वारा किया गया। इस मौके पर कई अन्य गतिविधियां अयोजित हुई।