भदेसर: बारिश से बचने की जल्दबाजी पड़ी भारी, होड़ा चौराहे के पास अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल
शनिवार शाम साढ़े 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर होड़ा चौराहे के निकट एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ से सलूंबर जिले के परसोदा गांव जा रहा युवक बारिश शुरू होते ही जल्दी घर पहुंचने के प्रयास में बाइक की रफ्तार बढ़ा बैठा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।