नवाबगंज: बाराबंकी शहर स्थित जिला बार सभागार में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई, अधिवक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन पर डाला प्रकाश
बाराबंकी के जिला बार सभागार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार करीब 2 बजे तक किया गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कई अधिवक्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मौजूद अधिवक्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्प चढ़ाए।p