जगाधरी: रिटायर एयर फोर्स कर्मचारियों के द्वारा गोविंदपुरा में कार्यक्रम का किया आयोजन निगम मेयर रहे मुख्य अतिथि
मकर संक्रांति के मौके पर एयरफोर्स से रिटायर कर्मचारियों के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन गोविंदपुरा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर के नगर निगम मेयर मदन चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यहां पर उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले रिटायर कर्मचारियों को सम्मानित करने का काम किया। इस मौके पर कहा अगर हमारे देश की सैनिक सक्रिय हैं तभी हम सुरक्षित हैं।