जगाधरी: विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची लेबर कॉलोनी, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की शिरकत
विकसित भारत संकल्प यात्रा यमुनानगर जिले के वार्ड नंबर 1 की लेबर कॉलोनी में पहुंची। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान इस यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।