जगाधरी: आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष आदर्श पाल ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय में की पत्रकार वार्ता
आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष आदर्श पाल ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हरियाणा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने खट्टर सरकार से डॉक्टर्स के खाली पड़े 50% से ज्यादा पदों को भरने, अस्पतालों में मशीनों के प्रबंध और अस्पतालों के जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करवाने की मांग की।