कौंच: कोंच नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद ठप होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी गेट के बाहर ट्रैक्टर लगाकर सड़क पर लगाया जाम
Konch, Jalaun | May 22, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे नवीन गल्ला मंडी गेट के बाहर ट्रैक्टर लगाकर कोंच-नदीगांव रोड जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि आरएफसी क्रय केंद्र पर वारदाना खत्म होने की बात कहकर पिछले चार दिनों से गेहूं की तौल नहीं की जा रही थी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।