गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न परियोजनाओं का आज प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया लोकार्पण व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से देश के विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे विभाग को ₹85000 करोड रुपए का सौगात दिया है। इसी क्रम में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र व अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।