गोरखपुर: बीती रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शहर में पुलिस ने चलाया अभियान, 133 लोग नशे की हालत में पकड़े गए
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने रविवार को गोरखपुर में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस को यह निर्देश जारी किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। शहर में पुलिसकर्मियों ने बीती रात जोरदार अभियान चलाया, जिसमें 133 लोग नशे की हालत में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। 144 वाहन चालान हुआ और 3 वाहनों को सीज किया गया।