हरदोई: हरदोई स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड ने की जल सेवा, यात्रियों को रेल वन ऐप के प्रति जागरूक भी किया
Hardoi, Hardoi | May 23, 2026 हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड ने शैक्षणिक भ्रमण कर रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाया साथ ही रेलवे की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि ट्रेनों का संचालन किस प्रकार नियंत्रित किया जाता है, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था कैसे बनाए रखी जाती है तथा आरक्षण और सामान्य टिकट जारी करने की प्रक्रिया किस तरह काम करती है।