मोतिहारी: नगर थाना क्षेत्र से मारुती आल्टो कार में लदा 45 किलो गांजा संग यूपी के 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
मोतिहारी शहर के नगर थाना अंतर्गत सघन वाहन जाँच के क्रम में एक चार चक्का वाहन (मारुती आल्टो कार में लदा कुल 45 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ 02 व्यक्तियों दिनेश सिंह,साकिन-सतईपुरवा चनरिया,थाना कोतवाली, जिला-उत्तरप्रदेश व अयाज खां साकिन-अकिलवा गीरद गोंडा,जिला-उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी पुलिस के द्वारा शनिवार रात करीब 08:07 बजे दिया गया।