उनियारा: उनियारा के गलवा बांध में बारिश से पानी की आवक शुरू हुई
Uniara, Tonk | Jul 22, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश के बाद गलवा बांध में पानी की आवक हुई है। बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार टोंक जिले के सिंचाई के सबसे बड़े बांध गलवा में बारिश के बाद हुई पानी की आवक से किसानों में खुशी है। गलवा बांध से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है।