शाहजहांपुर: बेटे की हत्या के मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद, 45 हजार रुपये का जुर्माना
शाहजहांपुर। हत्या के एक सनसनीखेज मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर कुल 45 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।मामला थाना कलान क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2023 में वादी के पुत्र की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।