कानपुर: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेनकोट और लॉन्ग बूट का किया गया वितरण: पुलिस आयुक्त अखिल कुमार
बारिश के मौसम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की दिक्कतों को देखते हुए रेनकोट और लॉन्ग बूट का वितरण किया गया।पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की समस्याओं को देखते हुए स्कूल व सामाजिक संगठनों द्वारा 500 सूट पुलिस कर्मियों को बांटे गए हैं।जिससे ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी आराम से कर सकेंऔर आम जनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।