हुसैनाबाद: नगर पंचायत रात में जाग रही है, व्यापारी दिन में राहत महसूस कर रहे हैं
हुसैनाबाद नगर क्षेत्र में बाजार व्यवस्था को सुचारु और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पंचायत ने विशेष रात्रिकालीन नाली सफाई अभियान शुरू किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में गठित टीम देर रात तक बाजार क्षेत्र की प्रमुख नालियों की सफाई में जुटी हुई है। नगर पंचायत का कहना है कि दिन में बाजार में अधिक भीड़भाड़ और व्यापारिक गतिविधियां रहने के कार