शिवपुरी नगर: हर घर जल' का दावा खोखला: पिछोर में नल-जल योजना के नाम पर करोड़ों का गबन, ग्रामीणों को मिली गालियां और धमकी
केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल' योजना शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीण आज बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने 'रियान कंपनी' पर फर्जीवाड़ा करने और साइट इंजीनियर व सुपरवाइजर पर दबंगई व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।