भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मानी अपनी हार, कहा—"जनता का जनादेश सिर आंखों पर।"
मतगणना स्थल पहुंचे आशुतोष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हाथ जोड़कर इस आदेश को स्वीकार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी इस हार के कारणों की गहराई से समीक्षा करेगी।