बरेली: बरेली में 5 हजार के कर्ज में फंसी जिंदगी, सूदखोरों ने छीन ली DCM और जान से मारने की दी धमकी
बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने सूदखोरी के जाल में फंसकर अपनी गाड़ी गंवाने और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। प्रार्थी रविन्द्र पुत्र रघुवीर, निवासी ग्राम खुली थाना भमौरा, तहसील आंवला का कहना है कि उसने अपनी जमीन के इकरारनामे के बदले अरविन्द यादव से 2 लाख रुपये 5% ब्याज पर लिए थे। समय के साथ यह रकम बढ़कर 2 लाख 88 हजार