कोंडागांव: ग्राम पलना में खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से हुई मौत
फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतिका शैले सलाम पति रस्सु सलाम (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम पलना जो 13 सोमवार को दोपहर में अपने खेत में अकेले काम कर रही थी।इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई ।