बरकट्ठा: शिलाडीह में श्रीमद् भागवत कथा सह मां वैष्णो देवी जगत जननी पाठ का शुभारंभ
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह निवासी योगेश्वर पांडे उनकी पत्नी सावित्री देवी के द्वारा मां वैष्णो देवी राधा कृष्ण एवं हनुमान मंदिर के यज्ञ का अनुष्ठान हेतु आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे जल यात्रा 51 कन्याओं के द्वारा उत्तर वाहिनी नदी से पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ उठाया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।