जगदीशपुर: भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को ₹6.15 लाख लौटाए
भागलपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की शिकार एक पीड़िता को 6,15,828.30 रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। मामले में पीड़िता द्वारा साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद साइबर थाना भागलपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और समन्वय के जरिए ठगी गई राशि को होल्ड कराया।