बयाना: बयाना में महंगाई, बिजली और पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को बयाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी की समस्या, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि तथा नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।