सुनेल: सुनेल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विद्यालय आधारित आंकलन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का जिला प्रभारी ने किया निरीक्षण
Sunel, Jhalawar | Feb 10, 2024 सुनेल में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय विद्यालय आधारित आंकलन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को समग्र शिक्षा झालावाड़ के कार्यक्रम जिला प्रभारी राजेश मेहरा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संभागियों की उपस्थिति ली एवं प्रशिक्षण में पूरा समय रुकने के निर्देश दिए।