चाकुलिया कमारीगोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 299 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी जांच की गई। जानकारी हो कि प्रत्येक महीने की नौ तारीख को सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है।