Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

💠 जनकल्याण शिविर में विभिन्न हितग्राहियों का किया गया पंजीयन एवं प्रमाण पत्र वितरण ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन कार्यालय नगरपालिका परिषद पिपरिया परिसर में किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में जनकल्याण कार्य योजना अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रबल अरजरिया ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नल-जल योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), कृषि कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की राज्य एवं केंद्र शासन की कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत पंजीयन एवं निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। उक्त शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को योजनांतर्गत स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कराया।

37 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

💠 किसानों की सुविधा हेतु समितियों में लगाए जा रहे विशेष शिविर

💠 एग्रीस्टैक पंजीयन एवं ई-टोकन जनरेशन की दी जा रही सुविधा

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा  के निर्देशानुसार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनुविभाग सोहागपुर की विभिन्न सहकारी समितियों में लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में कृषि विभाग के अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा किसानों के एग्रीस्टैक (AgriStack) पोर्टल पर पंजीयन एवं ई-टोकन जनरेट करने की कार्रवाई की जा रही है। किसानों को समिति स्तर पर ही आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी क्रम में आज विभिन्न सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों के दौरान किसानों के लिए 57 ई-टोकन जनरेट किए गए। प्रशासन का सतत प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान को आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध हो सके, जिससे खरीफ फसल की तैयारी प्रभावित न हो तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

💠 किसानों की सुविधा हेतु समितियों में लगाए जा रहे विशेष शिविर 💠 एग्रीस्टैक पंजीयन एवं ई-टोकन जनरेशन की दी जा रही सुविधा ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनुविभाग सोहागपुर की विभिन्न सहकारी समितियों में लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में कृषि विभाग के अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा किसानों के एग्रीस्टैक (AgriStack) पोर्टल पर पंजीयन एवं ई-टोकन जनरेट करने की कार्रवाई की जा रही है। किसानों को समिति स्तर पर ही आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी क्रम में आज विभिन्न सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों के दौरान किसानों के लिए 57 ई-टोकन जनरेट किए गए। प्रशासन का सतत प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान को आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध हो सके, जिससे खरीफ फसल की तैयारी प्रभावित न हो तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

💠पचमढ़ी के ऐतिहासिक बाइसन लॉज में भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ

💠आम की विविध किस्मों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान

➡️ जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन नगरी पचमढ़ी के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बाइसन लॉज (Bison Lodge) में एक दिवसीय भव्य आम महोत्सव (Mango Festival) का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय लिडवानी, श्री पवन झा, श्री संजीव जायसवाल, श्री शिशिर राठी, श्री कमलेश जैन, श्री महेश कनौजिया एवं श्री धर्मदास साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले में आम की बागवानी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन करना तथा स्थानीय बागवानों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। महोत्सव में नर्मदापुरम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों एवं बागवानों द्वारा अपने बगीचों के चुनिंदा, रसीले एवं दुर्लभ किस्म के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में पारंपरिक लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बॉम्बे ग्रीन, तोतापरी, अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा, मालगोवा एवं देसी आम सहित अनेक स्थानीय एवं उन्नत प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। पचमढ़ी आए पर्यटकों एवं आमजन ने मैंगो फेस्टिवल का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। लोगों ने विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद चखा तथा उनकी खरीदारी भी की।

कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक श्रीमती रीता उईके ने विभागीय योजनाओं एवं बागवानी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग का प्रयास है कि जिले के बागवानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं पहचान मिल सके। पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर आम महोत्सव के आयोजन से स्थानीय किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध हो रहा है तथा पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध कृषि संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में साडा से श्री नागवंशी सहित उद्यानिकी विभाग के श्री एस.एन. राय सहायक संचालक उद्यान, श्री गिरी, श्री हीरेश पटेल, श्री पवन रघुवंशी, श्री विकास अबहरी, श्री आशीष ठाकुर, श्री अमित पाण्डेय, श्री दुर्गेशचन्द्र बरोदे, श्री भवानी सिंह, श्री सदाशिव कनाटे, श्री राजू गुर्जर, श्री श्रवण ओसारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #pachmari

💠पचमढ़ी के ऐतिहासिक बाइसन लॉज में भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ 💠आम की विविध किस्मों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान ➡️ जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन नगरी पचमढ़ी के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बाइसन लॉज (Bison Lodge) में एक दिवसीय भव्य आम महोत्सव (Mango Festival) का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय लिडवानी, श्री पवन झा, श्री संजीव जायसवाल, श्री शिशिर राठी, श्री कमलेश जैन, श्री महेश कनौजिया एवं श्री धर्मदास साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले में आम की बागवानी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन करना तथा स्थानीय बागवानों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। महोत्सव में नर्मदापुरम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों एवं बागवानों द्वारा अपने बगीचों के चुनिंदा, रसीले एवं दुर्लभ किस्म के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पारंपरिक लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बॉम्बे ग्रीन, तोतापरी, अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा, मालगोवा एवं देसी आम सहित अनेक स्थानीय एवं उन्नत प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। पचमढ़ी आए पर्यटकों एवं आमजन ने मैंगो फेस्टिवल का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। लोगों ने विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद चखा तथा उनकी खरीदारी भी की। कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक श्रीमती रीता उईके ने विभागीय योजनाओं एवं बागवानी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग का प्रयास है कि जिले के बागवानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं पहचान मिल सके। पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर आम महोत्सव के आयोजन से स्थानीय किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध हो रहा है तथा पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध कृषि संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में साडा से श्री नागवंशी सहित उद्यानिकी विभाग के श्री एस.एन. राय सहायक संचालक उद्यान, श्री गिरी, श्री हीरेश पटेल, श्री पवन रघुवंशी, श्री विकास अबहरी, श्री आशीष ठाकुर, श्री अमित पाण्डेय, श्री दुर्गेशचन्द्र बरोदे, श्री भवानी सिंह, श्री सदाशिव कनाटे, श्री राजू गुर्जर, श्री श्रवण ओसारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #pachmari

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

💠शासकीय भूमि पर किए गए पक्के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

💠जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण, शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर सुश्री प्रियंका भलावी के मार्गदर्शन में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत ग्राम बम्होरीखुर्द, तहसील सोहागपुर में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान शासकीय भूमि पर किए गए अवैध ढाबों एवं अन्य पक्के निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर शासन के कब्जे में लिया गया।

राजस्व प्रकरण में पटवारी हल्का क्रमांक 20 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि ग्राम बम्होरीखुर्द स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 272 एवं 291, कुल रकबा 3.913 एवं 0.709 हेक्टेयर में से लगभग 0.040 हेक्टेयर भूमि पर अमित चौरसिया पिता रमेश चौरसिया, निवासी ग्राम बम्होरीखुर्द द्वारा ढाबा निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है। प्रकरण की सुनवाई उपरांत पारित आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में ग्राम बम्होरीखुर्द की शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 272, रकबा 3.913 हेक्टेयर में से लगभग 3300 वर्गफुट भूमि पर महेन्द्रसिंह पिता सुल्तानसिंह, निवासी ग्राम नयाकूकरा द्वारा “अविनाश ढाबा” नाम से पक्का निर्माण कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उक्त अतिक्रमण को भी हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री रामकिशोर झरवाड़े, अतिक्रमण दल के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री रंजीत चौहान, राजस्व विभाग की पटवारी टीम तथा पुलिस बल उपस्थित रहा। प्रशासनिक अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में किए गए पक्के अतिक्रमणों को हटाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण अथवा अतिक्रमण किए जाने पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

💠शासकीय भूमि पर किए गए पक्के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 💠जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण, शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर सुश्री प्रियंका भलावी के मार्गदर्शन में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत ग्राम बम्होरीखुर्द, तहसील सोहागपुर में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान शासकीय भूमि पर किए गए अवैध ढाबों एवं अन्य पक्के निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर शासन के कब्जे में लिया गया। राजस्व प्रकरण में पटवारी हल्का क्रमांक 20 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि ग्राम बम्होरीखुर्द स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 272 एवं 291, कुल रकबा 3.913 एवं 0.709 हेक्टेयर में से लगभग 0.040 हेक्टेयर भूमि पर अमित चौरसिया पिता रमेश चौरसिया, निवासी ग्राम बम्होरीखुर्द द्वारा ढाबा निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है। प्रकरण की सुनवाई उपरांत पारित आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में ग्राम बम्होरीखुर्द की शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 272, रकबा 3.913 हेक्टेयर में से लगभग 3300 वर्गफुट भूमि पर महेन्द्रसिंह पिता सुल्तानसिंह, निवासी ग्राम नयाकूकरा द्वारा “अविनाश ढाबा” नाम से पक्का निर्माण कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उक्त अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री रामकिशोर झरवाड़े, अतिक्रमण दल के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री रंजीत चौहान, राजस्व विभाग की पटवारी टीम तथा पुलिस बल उपस्थित रहा। प्रशासनिक अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में किए गए पक्के अतिक्रमणों को हटाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण अथवा अतिक्रमण किए जाने पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

💠 ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का भव्य समापन

💠 खिलाड़ियों को विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का दिया गया प्रशिक्षण

➡️ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का समापन समारोह हॉकी टर्फ मैदान पर आयोजित किया गया। 01 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री रोहित फौजदार, डॉ. अतुल सेठा, डॉ. आशीष चटर्जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री रमेश उपरारिया सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

➡️खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों को प्रतिदिन विभिन्न खेल एवं गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें फिजिकल फिटनेस, मैच अभ्यास, जूडो-कराटे, कुराश, मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, तैराकी, ट्रायथलॉन, साइक्लिंग, मैराथन, गुड टच-बैड टच विषय पर जागरूकता सत्र तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर द्वारा मोटिवेशनल सेशन शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. अतुल सेठा, संचालक कैंसर अस्पताल द्वारा 25 प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। श्री दीपक पचलानिया द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं श्री रोहित फौजदार द्वारा एशियाई मेडलिस्ट खिलाड़ी अंश बहुत्रा, महक परिहार एवं कोच जयसिंह भदौरिया तथा पवन कुमार का सम्मान किया गया।

समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उभरते खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक पिपरिया के ब्लॉक समन्वयक श्री प्रीतम पुरवरिया को खेल गतिविधियों के नियमित संचालन एवं अधिक पंजीयन कराने पर तथा ब्लॉक नर्मदापुरम में अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन कराने पर ब्लॉक समन्वयक श्री महेंद्र पचलानिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कराते का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती शर्मा द्वारा किया गया।

➡️इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा ने प्रदेश स्तर पर नर्मदापुरम के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए जिले को खेल हब के रूप में विकसित करने हेतु सभी प्रशिक्षकों एवं कोचों से सहयोग की अपील की। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी प्रशंसा की।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Sp Narmadapuram Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

💠 ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का भव्य समापन 💠 खिलाड़ियों को विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का दिया गया प्रशिक्षण ➡️ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का समापन समारोह हॉकी टर्फ मैदान पर आयोजित किया गया। 01 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री रोहित फौजदार, डॉ. अतुल सेठा, डॉ. आशीष चटर्जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री रमेश उपरारिया सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ➡️खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों को प्रतिदिन विभिन्न खेल एवं गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें फिजिकल फिटनेस, मैच अभ्यास, जूडो-कराटे, कुराश, मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, तैराकी, ट्रायथलॉन, साइक्लिंग, मैराथन, गुड टच-बैड टच विषय पर जागरूकता सत्र तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर द्वारा मोटिवेशनल सेशन शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. अतुल सेठा, संचालक कैंसर अस्पताल द्वारा 25 प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। श्री दीपक पचलानिया द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं श्री रोहित फौजदार द्वारा एशियाई मेडलिस्ट खिलाड़ी अंश बहुत्रा, महक परिहार एवं कोच जयसिंह भदौरिया तथा पवन कुमार का सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उभरते खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक पिपरिया के ब्लॉक समन्वयक श्री प्रीतम पुरवरिया को खेल गतिविधियों के नियमित संचालन एवं अधिक पंजीयन कराने पर तथा ब्लॉक नर्मदापुरम में अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन कराने पर ब्लॉक समन्वयक श्री महेंद्र पचलानिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कराते का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती शर्मा द्वारा किया गया। ➡️इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा ने प्रदेश स्तर पर नर्मदापुरम के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए जिले को खेल हब के रूप में विकसित करने हेतु सभी प्रशिक्षकों एवं कोचों से सहयोग की अपील की। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी प्रशंसा की। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Sp Narmadapuram Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

💠 जनकल्याण शिविर में विभिन्न हितग्राहियों का किया गया पंजीयन एवं प्रमाण पत्र वितरण ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन कार्यालय नगरपालिका परिषद पिपरिया परिसर में किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में जनकल्याण कार्य योजना अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रबल अरजरिया ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नल-जल योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), कृषि कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की राज्य एवं केंद्र शासन की कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत पंजीयन एवं निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। उक्त शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को योजनांतर्गत स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कराया। - Hoshangabad News