पीएम मोदी के काशी आगमन से पहले भाजपा ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, मंत्री दयाशंकर मिश्र ने लगाई झाड़ू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी काशी दौरे से पहले संपूर्ण नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्वयं किया।