जशपुर: कलेक्टर ने बैंकिंग योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के दिए निर्देश, ऋण स्वीकृति में तेजी पर दिया जोर
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं विशेष जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों तक बैंकिंग योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हितग्राही का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।