चूरू: चूरू में धूल भरी आंधी से गर्मी से मिली राहत, अगले 4-5 दिन बारिश का अलर्ट
Churu, Churu | May 30, 2026 चूरू। प्रचंड गर्मी से बेहाल चूरू जिले के लोगों को शनिवार को तेज धूलभरी काली-पीली आंधी से राहत मिली। दोपहर बाद चूरू, तारानगर तहसील और मेहरी गांव सहित कई इलाकों में आंधी चली, जिससे आसमान धूल से भर गया और घरों में मिट्टी भर गई। दो दिन की तपिश के बाद आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं।