गुमला: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा जिला कार्यालय डुमरडीह में हुआ पौधारोपण
Gumla, Gumla | Jun 5, 2026 गुमला में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय गुमला डुमरडीह में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने किया। उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।