थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान मुन्ना केवट के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबी को ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। कागज़ी कारवाई कर शराबी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।