गिरिडीह: उसरी नदी से पानी लेने के विरोध में हजारों लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, नदी बचाने व पर्यावरण संरक्षण की मांग
बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी के गंगापुर क्षेत्र से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाने के विरोध में रविवार को 10 बजे से कई घंटों तक मानव श्रृंखला बनाई गई।इस दौरान गंगापुर उसरी फॉल मोड़ से शहर की ओर डांडीडीह, वनांचल कॉलेज, हरसिंगरायडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों तक हजारों लोगों ने हाथों में हाथ डालकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई और विरोध दर्ज कराया।