गड़हनी: प्रमुख ने गड़हनी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, कई पदाधिकारी व कर्मी गायब मिले
गड़हनी सीएचसी का मंगलवार सुबह 11.30 बजे प्रखंड प्रमुख विनोद यादव ने निरीक्षण करने पहुंचे तो कई पदाधिकारी व कर्मी अस्पताल में नहीं पहुंचे थे। कोई रास्ता में था तो कोई जिला में था तो कोई जांच करने गया था। प्रमुख ने कहा कि कभी ये लोग समय से अस्पताल नहीं आते है। इनकी शिकायत बहुत दिनों से थी और आज जांच के क्रम में सही पाया गया।