मुरैना नगर: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस लाइन में पहुंचे डीआईजी, सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस लाइन में पहुंचे डीआईजी।मुरैना पुलिस लाइन में सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को लेकर आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सामुदायिक पुलिसिंग का महत्व समझाते हुए मित्र व्यवहार के निर्देश दिए हैं।