डोमचांच: रेफरल अस्पताल डोमचांच में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा के लिए ₹5 पंजीकरण शुल्क निर्धारित
रेफरल अस्पताल डोमचांच में ओपीडी सेवा एवं इमरजेंसी सेवा में पंजीकरण हेतु ₹5 प्रति पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष राज ने शनिवार को 12 बजे बताया कि अस्पताल के बेहतर सुविधा व विकास के लिए यह व्यवस्था की गई ताकि आम रोगियों रोगियों और भी बेहतर सुविधा अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिल पाए।