रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र के बोहका गांव स्थित जंगल में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। बुजुर्ग पिछले सात दिनों से लापता था। शव के निचले हिस्से, दोनों पैरों को जानवरों ने खाया हुआ था। शव पांच दिन पुराना माना जा रहा था। खोल थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान करीब 70 वर्षीय मुखत्यार सिंह के रूप में हुई है।