मुरैना नगर: पार्षद और ननि की लापरवाही से तुलसी कॉलोनी बनी नरक, महीनेभर से सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, रहवासी परेशान
मुरैना नगर निगम के वार्ड-34 गणेशपुरा स्थित तुलसी कॉलोनी में सीवर चोक होने और चेम्बर टूटने से एक माह से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। रहवासियों ने पार्षद, नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।गंदे पानी की बदबू और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है।